यूथ बीजेपी नेता सुशील चौधरी को विश किया हैप्पी बर्थडे,सब के साथ, सब को साथ

यूथ बीजेपी नेता सुशील चौधरी को विश किया हैप्पी बर्थडे,सब के साथ, सब को साथ   


 चंडीगढ़ / नईदिल्ली ; 10 फरवरी ; आरके शर्मा विक्रमा /रेखा भालेराव ;----- आज जहाँ हर किसी पर नेतागिरी का भूत सवार है और हर कोई अपनी ढफली अपना राग अलापने में मशगूल है, वहीँ उत्तर पूर्वी दिल्ली के यूथ वर्ग का निडर निस्वार्थी, परोपकारी हर कदम, हर किसी का सहयोगी नेता भाई सुशील चौधरी अपनी कार्यशैली के लिए हर वर्ग जात धर्म सम्प्रदाय और सियासी समाज में भी अपना बखूबी रसूख बनाये जा रहा है ! नईदिल्ली के जिला नवीन शाहदरा के भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख युवा मोर्चा आगम जैन ने हरमन प्यारे युवा नेता सुशील चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके राजनितिक जीवन के लिए भी शुभकामनायें दीं ! और जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने भी अपने अजीज नेता को जन्मदिन की दिल से बधाई दी ! 
                                                       
                                                          जिला प्रमुख और जिला प्रभारी ने भी सुशील  चौधरी को जन्मदिवस की बधाई देते उनके सटीक सहयोग और मार्गदर्शन का अनुसरण करने की सब को अपील की ! भाजपा नेत्री पुष्पा ने भी सुशील चौधरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके सियासी सफर के लिए शुभकामनायें दीं ! जितेंद्र कंवर ने कहा कि सुशीलचौधरी अपने क्षेत्र के तमाम सुधारात्मक कार्यों के लिए हमेशा कार्यरत रहते हैं और सभी को अपने साथ ले चलने के साथ साथ खुद भी सब के सच हलने वाले युवा नेता के रूप में अपनी साख बना रहे हैं !                    

                                           
 भाजपा के आईटी सेल के युवा आगम जैन ने इस अवसर पर अपने युवा साथियों को आह्वाहन किया कि हर धर्म जाति सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर युवा समाज को सबकी सेवा निस्वार्थभाव से करनी चाहिए ! क्योंकि संगठन और कार्यकर्ता समाज सेवा के लिए ही जुड़े होते हैं ! समाजिक गंदगी भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी और भ्रूण हत्या आदि सामाजिक बुराइयों का सबने मिलकर खात्मा करना है ! युवा नेता और बुजुर्ग नेता हमारे मार्गदर्शक हैं तो फिर कोई बुराई ज्यादा वक़्त अब टिकाऊ नहीं रहेगी !  

Comments