चंडीगढ़ ; 16 फरवरी ; आरके शर्मा विक्रमा + अल्फ़ा न्यूज इंडिया ; मोदी तुम तो ऐसे ना थे ...... फिर बजह क्या रही.,.,., बस राजनीति !
देशभगत कहे जाने वाले दूरदर्शी 56 इंच का सीना लिए नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री खूब गहरी सोच और तुजुर्बे के धनी हैं ! कूटनीतिज्ञ अब तो सफल इंटरनैशनल राजनीतिज्ञ बने मोदी ने अपने भारतमाता के वीर 44 जांबाजों की शहादत का शोक भी पूरा नहीं होने दिया और किसी "वन्देभारत एक्सप्रेस" ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए खूब हँसते मुस्कराते देखे गए तो सोशल मीडिया पर ट्रोल होते पल ना लगा ! दुखद और चिन्ता का विषय ये कि खबर लिखे जाने तक कन्फर्म नहीं है कि शहीद होने वाले सब वीर जवानों का संस्कार अन्तेय्ष्टि आदि भी मुक़्क़मल रूप से पूरी हो चुकी होंगी ! क्या मालूम अभी तक कइयों के शव उनके परिवारों तक न ही पहुंचे होंगे ! मोदी की तमाम देश भक्ति और वीर जवानों के प्रति दिखाई जाती रही सच्ची सहनुभूति खुद पर बिलख रही है ! जिसने भी ये फोटो खबर सोशल मीडिया पर देखि पाकिस्तान पर भड़की खिन्नता मोदी पर उतार डाली ! समूचा विश्व उक्त निन्दनीय अमानवीय दुर्घटना पर भारत के साथ खड़ा हो गया है ! भारतीय मुसलमान भी पाकिस्तान को बर्बाद करने की कसमें खा रहे हैं ! देश उबल पड़ा है हर कोई मोदी की और ताकता हुआ पाकिस्तान की तबाही मांग रहा है ! विपक्ष भी मोदी के पीछे खड़ा है ! पर खुद मोदी की उक्त हरकत ने सबको सकते में ला खड़ा किया ! सोचो शहीदों के परिजनों पर ये मोदी का रूप देखकर क्या बीती होगी !
सोशल मीडिया पर व्हाट्सअप ग्रुपों के जरिये ये फोटो जिसमे ट्रेन को झंडी दिखाते हुए खिलखिलाते हुए मोदी दिखाई दे रहे हैं ! देशवासी पूछ रहे हैं कि क्या शहीदों के बलिदान से भी ऊपर रहा ये ट्रेन को आज[शुक्रवार] ही झंडी दिखाना ! क्या उन वीरों के संस्कारों के बाद ये उदघाटन समारोह नहीं हो सकता था ! हर कोई स्तब्ध तथा अवाक् है ! भाजपा के अनेकों दिग्गज नेता जनता के प्रश्नों के आगे निरुत्तर खड़े खुद को ठगा व् शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं ! उक्त पोस्टर के पीछे की हकीकत मंशा सच्चाई वास्तव में क्या है सब रहस्य की गर्त में है !
वीरों की शहादत के अगले ही दिन देश की ये सेमी हाईस्पीड ट्रेन शुक्रवार को दिल्ली के रेलवेस्टेशन से दौड़ाई गई ! मोदी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि महज 18 महीने में ये ट्रेन आईसीएफ चेन्नई में बनी है ये भी गर्व का विषय है ! देश गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरों की अर्थियों /ताबूतों को कंधा दिया और सजल नेत्रों से नमन किया ! राष्ट्र के साथसाथ अल्फ़ा न्यूज इंडिया परिवार भी अपने जांबाज बहादुरों की शहादत को नमन करता है और दरिंदों की कायरता पर थूकता है ! आज पाकिस्तान की पाक और इमरान की इमां की परख की घड़ी है देखते हैं कि वो हैवानों शैतानों का साथ देते हैं या खुद भी निर्दोष देशभक्तों के कायर ज़ालिम हत्यारे बनते हैं !!!
-----अल्फ़ा न्यूज इंडिया का कोटि कोटि नमन ------
-----अल्फ़ा न्यूज इंडिया का कोटि कोटि नमन ------

Comments
Post a Comment