हम सब एग्जिबिशन ग्राउंड में 24 फरवरी को विशाल कान्हा महोत्स्व में सप्रेम आमंत्रित



हम सब एग्जिबिशन ग्राउंड में 24 फरवरी को विशाल कान्हा महोत्स्व में सप्रेम आमंत्रित 



चंडीगढ़ : फरवरी 21 ; आरके शर्मा विक्रमा /एनके धीमान ;------सोहणी सिटी चंडीगढ़ में पहली बार शिव साईं राम सेवा समिति के सहयोग से विशाल कान्हा महोत्सव आयोजित किया  जायेगा । महोत्सव 24 फरवरी को सेक्टर 34 के एग्जिबिशन ग्राउंड में  होगा। इसमें भगवान कान्हा का भव्य आकर्षक दरबार और एक साथ महारास करते 51  कलाकार  कान्हा महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। भगवान कान्हा का महोत्सव में रंग बिरंगे फूलों से सजा बंगला बनाया जाएगा। 
                  धरा पर स्वर्ग रूपी वृंदावन की तर्ज पर बांके बिहारी का विशाल मनोहारी दरबार सजेगा। इसमें श्री कृष्ण भजन संध्या में वृंदावन एवं भारत के विभिन्न स्थानों से पधारे  भजन गायक कृष्ण भजनों से भक्ति रस की फुहारों से कृष्ण प्रेमियों को सराबोर करेंगे। गुडगांव के प्रसिद्ध गायक काकाजी झांकी वाले भजनों के साथ सुंदर झांकियाें के दर्शन करने का सुअवसर मिलेगा। 

            150 फुट का दरबार: सेवा समिति के मेंबर अनिल महाजन और सलाहकार डा० अनीश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि 150 फुट का भव्य दरबार बनाया जाएगा। दरबार सजाने  के लिए वृंदावन से रजनीगंधा के लगभग 5 क्विंटल से अधिक फूल लाए जाएंगे। यहां पर कृष्ण के समय की महारास में 51 राधा कृष्ण वृंदावन से पहुचेंगे।  
               चंडीगढ़ को पूरी तरह से बांके बिहारी का वृंदावन बनाया जाएगा।सुप्रसिद्ध गायिका पूनम दीदी ,विक्की गर्ग, मनिन्दर चंचल, वन्दना चुघ,विनोद राजन, साईं सिकंदर कर्णप्रिय भजनों की स्मरणीय प्रस्तुति देंगे। सुबह 11 बजे हवन यज्ञ में आहुति डालने के बाद 12 बजे से ये महोत्सव शुरू होगा और ठाकुर की इच्छा तक चलेगा !  ठाकुर भगवान जी को छप्पन प्रकार का महाभोग अर्पित किया जायेगा । बाद दोपहर 2.00 बजे राधा रसोई और रात्रि 8 बजे श्याम रसोई का विशाल भंडारा लगाया जाएगा। 
                    कान्हा महोत्स्व के प्रन्धक व् प्रवक्ता डॉ अनीश गर्ग ने इस बाबत आयोजित एक प्रेस वार्ता में  महोत्सव में दूरदराज के पड़ोसी प्रदेशों व् इलाकों से  बड़ी तादाद में कान्हा प्रभु प्रेमियों की भीड़ उमड़ने की प्रबल संभावना है ! इसी को मद्दे नजर रखते हुए तमाम बुनियादी बंदकीय तैयारियां पूरी की जा रही हैं  ! कान्हा महोत्सव में हर जाति  सम्प्रदाय के आस्थावान शिरकत करने और श्रीचरणों में मत्था टेकने आएंगे  !  

Comments