चंडीगढ़ ; 15 फरवरी : आरके शर्मा विक्रमा ;----:भाजयुमो के प्रदेश सचिव नरिंदर पाल सिंह लुबाना और प्रदेश मीडिया सचिव अरुणदीप सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सी आर पी एफ कर्मियों पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले की निंदा की।उन्हों ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की ! जिन्होंने इस घृणित घटना में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हों ने घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
एक संयुक्त बयान में उन्हों ने कहा कि पूरा देश दुख की इस घड़ी में बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है।उन्हों ने कहा कि अब उच्च समय है कि पूरी दुनिया को उन देशों व संस्थाओंके खिलाफ एक जुट होना चाहिए !जो आतंकवादियों को समर्थन और संरक्षण देने का काम करती हैं।उन्होंने इस अमानवीय हमले के लिए जिम्मेदार ताक़तों पर सख़्त कार्रवाई और कड़ा जवाब देने की मांग की।
नरिंदर पाल सिंह लुबाना, प्रदेशसचिव और अरुणदीपसिंह, प्रदेश मीडिया सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश ने पाकिस्तान के इन कुत्तों को ललकारते हुए कहा कि सैनिकों को अगर सामने से ललकारते व् मर्दों की तरह मुकाबला करते तो हम उनकी भी कदर करते कि उन्हों ने ईमानदारी से एक दुश्मन होने की इंसानियत से अपनी भूमिका अदा की ! लेकिन ये जो नामर्दों व् कायरता अमानवीयता दिखाई इसकी सख्त सजा तो इन का कथित इस्लाम भी देगा !


Comments
Post a Comment