सिटी सोहनी आये खली ‘महाबली'
चंडीगढ़ : जुलाई ; अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;----- रैस्लिंग रिंग के महाबली द ग्रेट खली शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे। यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आगामी 4 व 7 जुलाई को क्रमश: मंडी व सोलन में होने वाले रेसलिंग मुकाबलों को लेकर जानकारी साझा की। इन मुकाबलों में खली द्वारा शुरू की गई सीडब्ल्यूई अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे करीब 30 रेसलर हिस्सा लेंगे। इनमें शैंकी व दीपक जैसे चर्चित रेसलर्स के नाम भी शामिल हैं। लोगों में इन मुकाबलों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Comments
Post a Comment